मोबाइल इंटरनेट सेवाएं करनाल में फिर से शुरू हो गईं, हरियाणा पुलिस की मौजूदगी में किसानों का धरना

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू हो गईं हैं। सरकार ने किसान आंदोलनकारियों के प्रदर्शन के दौरान अफवाहों से निपटने के लिए ​कई दिनों से इंटरनेट को बंद किया हुआ था। आज सहायक जिला पीआरओ ने कहा कि, फिलहाल इंटरनेट चालू कर दिया गया है। सहायक जिला पीआरओ रघुबीर सिंह ने कहा, ''अभी इंटरनेट सर्विस बंद करने की कोई योजना नहीं है।''

Recommended Video

    Farmers Protest: Karnal में 4 दिनों बाद Internet से बहाल | Kisan Mahapanchayat | वनइंडिया हिंदी
    Karnal Haryana

    करनाल के मिनी सचिवालय के पास ही बड़ी संख्या में जुटे किसानों का धरना-प्रदर्शन चल रहा है। वहां भारी मात्रा में पुलिस-फोर्स मौजूद है। किसान संगठनों के अगुआ कह रहे हैं कि, हम पिछले महीने करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा को सस्पेंड करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, इस पर गृहमंत्री अनिल विज का बयान आया है। विज का कहना है कि, वे करनाल के पूरे मामले की पहले अच्छे से जांच कराएंगे।

    Karnal Haryana

    मंत्री विज ने कहा कि, ''हम सिर्फ एसडीएम की नहीं, पूरे करनाल एपिसोड की जांच कराएंगे। अगर प्रदर्शनकारी किसान दोषी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि, हमारे अधिकारी करनाल में एकट्ठा हुए किसान प्रदर्शनकारियों से लगातार वार्ता कर रहे हैं। अभी हम करनाल लाठीचार्ज मामले में निष्पक्ष जांच कराने जा रहे हैं, हम सिर्फ एसडीएम की नहीं, बल्कि पूरे करनाल एपिसोड की जांच कराएंगे। अगर किसान दोषी होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।' उधर, किसानों ने अपने आंदोलन को तेज करने की बात कही है और 28 अगस्त को लाठीचार्ज करने वालों के साथ-साथ आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    Karnal Haryana

    3 घंटे चली मीटिंग असफल रही
    इससे पहले करनाल में धरना दे रहे किसानों की स्थानीय प्रशासन के साथ करीब 3 घंटे मीटिंग चली थी, जो कि असफल रही। उस मीटिंग में किसानों ने एसडीएम आयुष सिन्हा को बर्खास्त किए जाने की मांग की, लेकिन प्रशासन किसानों की इस मांग पर राजी नहीं हुआ। उधर, किसानों ने अपना धरना जारी रखने का फैसला लिया। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि, हमने एसडीएम आयुष सिन्हा को बर्खास्त करने की मांग की थी, जो अधिकारियों ने नहीं मानी। इसके अलावा प्रशासन ना ही आयुष सिन्हा के खिलाफ मामला दर्ज करने को तैयार है, क्योंकि उन्हें सीधा चंडीगढ़ से निर्देश मिल रहे हैं, इसलिए हमने तय किया है कि हम अपना विरोध जारी रखेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+