हरियाणा: Kuldeep Bishnoi ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल
हरियाणा: Kuldeep Bishnoi ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल
हिसार, 03 अगस्त: कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार (03 अगस्त) को आदमपुर विधानसभा सीट से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौप दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार 04 अगस्त को वो भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।
Recommended Video

दरअसल, कुलदीप बिश्नोई मंगलवार 02 अगस्त को अपने विधानसभा क्षेत्र आदमपुर पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ बैठक की। इस दौरान कुलदीप बिश्नोई ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक नए राजनीतिक सफर से पहले आज अपनों के बीच पहुंच कर विस्तार से चर्चा की और हमेशा की तरह भरपूर प्यार व समर्थन मिला, जिसके लिए मैं सदैव आदमपुर की जनता का आभारी रहूंगा। कभी भी आदमपुर के मान-सम्मान को कम नहीं होने दूंगा।'
वहीं, कुलदीप बिश्नोई ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि विकास के लिए तेजी से काम सत्ता में रहते हुए ही किया जा सकता है। हमें सीएम द्वारा किए गए कार्यों को मजबूत करने की जरूरत है। मैं अपना इस्तीफा (कांग्रेस से) दूंगा।
4 अगस्त को थाम सकते हैं भाजपा का दामन
कुलदीप ने मंगलवार को ट्वीट किया कि 4 अगस्त को 10.10 बजे वह भाजपा में चले जाएंगे। उन्होंने दूसरा ट्वीट करके कहा कि घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वही जिंदा है। वह मंगलवार को विधायक के तौर पर चंडीगढ़ में इस्तीफा देंगे, ताकि उनका बेटा भव्य बिश्नोई भाजपा के टिकट पर आदमपुर उपचुनाव में उतर सके।
खत्म हो गया आदमपुर का वनवास
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पिछले 27 साल से आदमपुर जिले वनवास काट रहता था, जो अब अत्म हो गया है। कहा कि आदमपुर हलका की जनता की मांग पर 3 अगस्त को चंडीगढ़ जाकर विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे और 4 अगस्त को आप सभी के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आदमपुर हलका की जनता ने जिस प्रकार से सदैव उनके परिवार को अपना आशीर्वाद दिया है, उसका मुकाबला और कोई हलका नहीं कर सकता है। इसलिए अब आदमपुर हलका की जनता को सत्ता में भागीदारी दिलाने का काम करना है।












Click it and Unblock the Notifications