कृषि मंत्री जेपी दलाल भिवानी से 30 नवंबर को करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत भिवानी जिले के बड़वा गांव से 30 नवंबर को होगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल यात्रा की शुरुआत करेंगे।

इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल उपस्थित जनसमूह को अपना संदेश भी देंगे। जानकारी के मुताबिक, एलईडी वैन के माध्यम से यह यात्रा जिला के प्रत्येक गांव में जाएगी।

Jai Prakash Dalal

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को 2047 तक भारत को विकसित बनाने में अपना योगदान देने व आत्मनिर्भर बनने की संकल्प शपथ भी दिलाई जाएगी।

इतना ही नहीं, एलईडी वैन के माध्यम से देश व प्रदेश की प्रगति की लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी और लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले या विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों-होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से योजनाओं का लाभ ले चुके लोग बताएंगे कि उन्होंने किस प्रकार से योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। कार्यक्रमों में जनता से सीधे जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+