हरियाणा में INLD से गठबंधन के बाद एक्टिव हुई मायावती, इंडी और एनडीए को यूं घेरा
Mayawati News: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) और इंडिया नेशनल लोकदल (INLD) के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने गुरुवार 11 जुलाई को इसका ऐलान किया था। बीएसपी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तो वहीं, 53 सीटों पर INLD चुनाव लड़ेगी।
चुनाव से ठीक पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भाजपा/एनडीए तथा कांग्रेस व इनके इण्डी गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। मायावती ने अपने ऑफिशियल हेंडल पर लिखा, बीएसपी द्वारा हरियाणा की प्रमुख पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल के साथ गठबंधन का उद्देश्य बीजेपी/एनडीए तथा कांग्रेस व इंडी गठबंधन को आगामी विधानसभा चुनाव में हराना है।

मायावती ने कहा कि इन पार्टियों को हराकर राज्य के दूखी लोगों व किसानों आदि को इन जनविरोधी पार्टियों से बचाया जा सके। स्पष्ट है कि भाजपा व कांग्रेस तथा इन दोनों जातिवादी पार्टियों के नेतृत्व वाले इंडी व एनडीए गठबंधनों से दूर रहकर बीएसपी एवं इनेलो ने हरियाणा में सर्वसमाज के सामाजिक समरसता व इनके बीच आपसी गठबंधन को महत्व दिया है ताकि हरियाणा आगे बेहतर तरीके से फल-फूल सके।
बीएसपी-इनेलो गठबंधन को लोग तीसरे मोर्चे के रूप में स्वीकार कर रहे हैं क्योंकि भाजपा व कांग्रेस का जातिवादी, साम्प्रदायिक, आरक्षण व संविधान-विरोधी चाल-चरित्र-चेहरे को लोगों ने देख लिया है तथा अब वे चौधरी देवीलाल व मान्यवर श्री कांशीराम जी का मानवतावादी सपना साकार करना चाहते हैं।
हरियाणा में तीसरी बार साथ आए INLD और BSP
खबर के मुताबिक, हरियाणा में ऐसा तीसरी बार हो रहा है कि आईएनएलडी और बीएसपी के बीच चुनावी गठबंधन हुआ है। सबसे पहले ये दोनों दल 1996 में साथ आए थे। 1998 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने तीन सीटों पर भाग्य आजमाया था और एक पर इन्हें सफलता भी मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications