वंचितों, गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके दे रहे: सीएम खट्टर
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार वंचितों, गरीबों व जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व त्वरित तरीके से दे रही है। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा सरकार का मुख्य ध्येय यही है कि जिसका हक है, उसे उसका हक अवश्य मिलेगा।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह बात अपने निवास स्थान 'संत कबीर कुटीर' पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। सीएम खट्टर ने कहा, राज्य सरकार प्रदेश में वंचितों, गरीबों व जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी व त्वरित तरीके से दे रही है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय यही है कि जिसका हक है, उसे उसका हक अवश्य मिलेगा। सीएम खट्टर ने कहा कि वर्तमान सरकार अंत्योदय दर्शन के अनुरूप प्रदेश के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसी कड़ी में 2 नवंबर को करनाल में अंत्योदय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
सीएम ने बताया कि करनाल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम मेंआयुष्मान भारत योजना, पेंशन स्कीम व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाया जाएगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष रूप से शिरकत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications