मनोहर लाल ने अनिल विज के कामों की जमकर तारीफ की, बोले- आप कोई भी प्रोजेक्ट ले आइए रुकने नहीं देंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच पर गृह मंत्री अनिल विज के कामों की जमकर तारीफ की।

अंबाला, 12 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंच पर गृह मंत्री अनिल विज के कामों की जमकर तारीफ की। अनिल विज ने अंबाला में 93.17 करोड़ की सौगातें दी तो सीएम मनोहर ने तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि विज साहब आप कोई भी प्रोजेक्ट ले आइए, आपके किसी भी परियोजना को रुकने नहीं दिया जाएगा।

manohar lal khattar

मनोहर लाल ने कहा कि आपके जो भी प्रोजेक्ट होगा उसे पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस तारीफ पर अनिल विज ने सैल्यूट कर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। अनिज विज ने कहा कि युवाओं में जो शक्ति है वह सकारात्मक कार्यों की ओर लगे। इसलिए अंबाला छावनी में खेलों का विश्वस्तरीय ढांचा तैयार किया गया है। फीफा अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम, राष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन एवं योग हॉल बनाकर दिया गया है।

8 हजार बच्चे खेलो इंडिया में भाग लेने हरियाणा आ रहे

उन्होंने कहा ये सब मुख्यमंत्री मनोहर लाल की वजह से हो पाया। उन्होंने कहा कि सीएम चाहते हैं कि बस काम होना चाहिए और लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। अनिल विज ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि ऑल वेदर स्वीमिंग पुल उत्तरी भारत का आधुनिक एवं प्रमुख स्वीमिंग पुल है। खेलों इंडिया के अवसर पर इसका उद्घाटन किया जा रहा है। लगभग साढ़े 8 हजार बच्चे खेलो इंडिया में भाग लेने हरियाणा आ रहे हैं। हरियाणा को खेलो इंडिया की मेजबानी के लिए चुनने पर केंद्र सरकार का मंच से आभार भी जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+