अब किसानों के खाते में पहुंचता है पूरा पैसा: मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा में किसानों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर ने कहा कि अब पहले की तरह माहौल नहीं है, अब हम जितना पैसा किसानों के लिए जारी करते हैं वह सीधा उनके खाते जाता है, बीच में गायब नहीं होता है।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पहले जितना पैसा जारी किया जाता था, उसका बहुत बड़ा भाग बीच से ही गायब हो जाता था। हमने किसानों के खातो में 80 हजार करोड़ के आसपास पैसा डाला है। ऐसे 36 लाख लोग थे जिनके खातों को हमने ठीक किया है, जिस वजह से लोगों तक चीजें पहुंची हैं।

इस कारण 11,00 करोड़ रुपए की बचत भी हुई है, जो शायद कहीं न कहीं गायब हो जाता। चाहें पेंशन हो या स्क़ॉलरशिप हो हमने आधुनिकता के आधार पर, IT और तकनीक का सहारा लेकर व्यवस्था बदलने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जब उन्होंने 2014 में राज्य की बागडोर संभाली थी, तो हर कोई जानता था कि उस समय शासन की स्थिति क्या थी। उस समय भेदभाव, भ्रष्टाचार की बातें हो रही थीं और निराशा का माहौल था।
लोगों ने निराशा के माहौल से तंग आकर हरियाणा की जनता ने आशा के साथ इस सरकार को चुना। उस समय सवाल उठाए गए थे कि मेरे पास कोई अनुभव नहीं है और बिना किसी अनुभव के कितने दिन सरकार चला पाएगा। हमारे पास लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का वैसा अनुभव नहीं है, लेकिन मेरे पास लोगों की सेवा करने का अनुभव जरूर है। भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद की जगह अब समग्र विकास की प्रतिबद्धता ने जगह ले ली है।












Click it and Unblock the Notifications