मनोहर लाल खट्टर बोले, लोकसभा चुनाव में तो निश्चित रुप से हम जीत रहे, हर प्रदेश में पार्टी आगे बढ़ेगी
अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं और साथ ही हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बात का भरोसा जताया है कि भारतीय जनता पार्टी हर राज्य में अच्छा प्रदर्शन करेगी। पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी और आगे बढ़ेगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तो हम निश्चित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
खट्टर ने कहा कि प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर खट्टर ने कहा कि जितने भी राज्यों में चुनाव होंगे, वहां हम आगे बढ़ेंगे, पहले से हमारा प्रदर्शन अच्छा होगा। लोकसभा में तो हम निश्चित रूप से अच्छा करेंगे। चुनाव अभियान एक बड़ा यज्ञ होता है, हर चुनाव के अंदर बड़े नेताओं को जनता के बीच भेजा जाता है, फिर वह केंद्र सरकार का मंत्री हो या राज्य सरकार।

प्रदेश में ड्रग्स को पूरी तरह से खत्म करने के लिए साइक्लोथॉन के बारे में मनोहर लाल खट्टर ने कहा तकरीबन 1.60 लाख लोगों ने साइक्लोथॉन में भाग लिया है। लगभग 5 लाख लोगों ने इस कार्यक्रम का स्वागत किया है। जब ऐसे अभियान को आगे बढ़ाया जाता है कि तो इससे माहौल बनता है, संदेश जाता है कि नशा अच्छी चीज नहीं है। सरकार ड्रग्स को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है।
जिस तरह से एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं लेकिन प्रदेश में शूटिंग रेंज की कमी है उसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास बहुत जगहों से मांग आई है कि शूटिंग रेंज बनानी चाहिए, हम निश्चित रूप से बड़े शहरों में इसे बनाने का काम करेंगे। यह खेल विभाग का कार्यक्रम है, वह जल्द ही इस दिशा में काम करेगा।
धान की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसकी खरीद के समय गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं। इस बार बेमौसम बारिश हुई है, जिसकी वजह से कुछ जगहों पर नमी आई है, जिसकी वजह से गोदाम के भीतर इसे रखा नहीं जा सकता है। अनाज को सुखाकर इसे साफ करके ही खरीदा जाए, आखिरकार इसे लोगों के लिए लिया जाता है, लिहाजा फसल की खरीद में गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications