खट्टर सरकार का लक्ष्य हर युवा को रोजगार से जोड़ना, रखा 60 हजार नौकरियों का लक्ष्य
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर ने युवाओं के लिए बड़ा कमद उठाया है। खट्टर सरकार ने 60 हजार नौकरियां देना का लक्ष्य है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। सीएम खट्टर ने कहा कि हर युवा को रोजगार से जोड़ने का है, ताकि प्रदेश का कोई भी युवा बेरोजगार न रहे और हरियाणा आत्मनिर्भर बने।
सीएम खट्टर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का लक्ष्य हर युवा को रोजगार से जोड़ने का है, ताकि प्रदेश का कोई भी युवा बेरोजगार न रहे और हरियाणा आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सरकारी नौकरियों को मिशन मैरिट में बदला है।

सीएम खट्टर ने कहा कि पिछले 9 सालों में युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची-पर्ची के 1 लाख 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। इस वर्ष 60 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य है, जिनमें से 41 हजार 217 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
इसके अलावा, विगत 9 वर्षों में निजी क्षेत्र में भी रोजगार और स्व रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध करवाएं हैं। परिणास्वरूप 47 लाख 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री आज सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से युवाओं से संवाद कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications