हरियाणा में खट्टर सरकार के 9 साल हुए पूरे, कही ये खास बात

Haryana News: हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर सरकार के आज यानी 26 अक्टूबर को 9 साल पूरे हो गए। 9 साल पूरे होने पर इसके कामकाज का लेखा-जोखा खट्टर सरकार ने पेश किया। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि नेक नीयत और बुलंद इरादों के साथ जनता के अविश्वास को विश्वास में बदला है।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश सरकार के आज 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्ष में सरकार ने नेक नीयत और बुलंद इरादों के साथ जनता के अविश्वास को विश्वास में बदला है, व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है और एक नया हरियाणा बना है।

Manohar Lal Khattar

सीएम खट्टर ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय से संपूर्ण विकास की अवधारणा पर चलते हुए प्रदेश में समाज कल्याण के एक नए युग का सूत्रपात किया है।

सीएम खट्टर ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में हरियाणा के विकास की दिशा पूरी तरह बदली है। 2014 में प्रदेश का निर्यात ₹68,032 करोड़ था,जो आज ₹2,45,453 करोड़ (2022-23) हुआ है। प्रदेश में ₹18,422 करोड़ का निवेश हुआ और 1,59,622 MSME उद्योग लगे, जिससे 12.60 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+