वायुसेना दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी बधाई
भारतीय वायुसेना दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा आज भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर मैं सेना के सभी साहसी वायु योद्धाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
'आकाश के संरक्षकों' की वीरता और अदम्य भावना को मेरा सलाम। उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणा है। बता दें कि हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस साल वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

वायुसेना दिवस को मनाने का मुख्य मकसद इसके महत्व को लोगों का जागरूक करना है। आज के ही दिन भारतीय वायुसेना के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने देश सेवा में अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।
भारतीय वायुसेना की बात करें तो इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। इसे युनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स के साथ महज एक सहायक टुकड़ी थी। लेकिन 1933 को भारतीय वायुसेना अपना पहला स्कवार्डन को बनाया था और अपने पहले मिशन को आज के ही दिन पूरा किया था। धीरे-धीरे वायु सेना ने अपनी ताकत में इजाफा करना शुरू किया। आज भारतीय वायुसेना दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर वायुसेना में से एक है।
8 अक्टूबर 1932 को आधिकारिक तौर पर वायुसेना की स्थापना हुई थी। इसके बाद से हर साल आज के ही दिन भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय वायुसेना परेड और एयर शो का आयोजन करती है। इस साल वायुसेना की थीम "IAF - Airpower Beyond Boundaries" रखी गई है। वायुसेना दिवस के मौके पर वायुसेना में अपना योगदान देने वाले हर किसी की सराहना की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications