चरखी दादरी: Facebook पर दोस्ती, नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर उससे दोस्ती की। फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अब आरोपी युवक और उसके दोस्त के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस की मानें तो दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती सोनीपत जिले की रहने वाली है। चरखी दादरी पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि वह एचएसएससी की कोचिंग लेती है। कुछ दिन पहले दादरी निवासी एक युवक के साथ उसकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातें फोन पर होने लगी। युवती ने बताया की उक्त युवक ने उसकी नौकरी लगवाने का झांसा देकर परिवार की पूरी डिटेल मांगी। उसके बाद उसे मिलने के लिए दादरी बुलाया, जहां युवक अपने दोस्त के साथ बस स्टैंड पर गाड़ी में उससे मिला।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक और उसका दोस्त गाड़ी में बैठाकर कॉलेज रोड़ स्थित एक मकान में ले गए। जहां पीड़िता और आरोपी युवक को छोड़कर वहां से चला गया। जिसके बाद उक्त फेसबुक दोस्त (आरोपी) ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पीड़िता को दादरी बस स्टैंड पर छोड़ फरार हो गया। वहीं, डीएसपी शमशेर दहिया ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications