सुसाइड नोट में पति ने लिखा- 'बीवी कहती थी, मैं चाहे जितने मर्द से संबंध रखूं मेरी मर्जी...'

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एक शख्स ने जहर खाकर जान दे दी।लाश के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है वह अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। मृतक के भाई ने कहा कि उसकी भाभी के दो युवकों से अवैध संबंध थे, जबकि महिला ने खुद पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ खुश थी।

दो पुरुषों के साथ थे अवैध संबंध

दो पुरुषों के साथ थे अवैध संबंध

यमुनानगर के बुढ़िया गेट निवासी बलवीर सिंह जहर खाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट के मुताबिक, बलवीर ने पत्नी के दो पुरुषों के साथ अवैध संबंध से आहत होकर आत्महत्या की है। मृतक के भाई हरविंदर सिंह का कहना है कि उसका भाई मेहनत मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट पालता था, लेकिन जब उसे अपनी पत्नी के चरित्र का पता चला तब उसने अपनी जान दे दी।

भाई ने बताई ये बातें

भाई ने बताई ये बातें

भाई ने बताया कि सुसाइड नोट में साफ-साफ लिखा है, पत्नी ताना देती थी कि तुम मेरे काबिल नहीं हो, मैं चाहे जितने पुरुषों से संबंध रखूं मेरी मर्जी, तुम्हें उसमें दखल देने की कोई जरूरत नहीं है।

पत्नी ने कहा- पति-बच्चों के साथ खुश थी

पत्नी ने कहा- पति-बच्चों के साथ खुश थी

पत्नी का कहना है कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बहुत खुश थी। किस वजह से उसके पति ने सुसाइड किया उसकी वजह नहीं पता है। उसका कहना है कि प्रॉपर्टी का लेख के विवाद को लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता था, शायद ऐसा हो सकता है कि यह झगड़ा उनकी मौत का कारण हो। जांच अधिकारी का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+