तांत्रिक बनकर होना चाहता था अमीर, तीन साल की बेटी को मार डाला

तांत्रिक बनकर होना चाहता था अमीर, तीन साल की बेटी को डुबोकर मार डाला

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद में एक वहशी पिता ने अपनी तीन साल की बेटी को मारकर नहर में फेंक दिया। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि वो तंत्र-मंत्र की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहता था और किसी ने उसे बताया कि तांत्रिक बनने के लिए ही उसने बेटी को मार देना पड़ेगा।

Man drowns 3 year old daughter in canal to become tantrik

खुद ही दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट

खुद ही दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट

धीरज कुमार ने 11 जुलाई को पुलिस स्टेशन में अपनी तीन साल की बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की। एक दिन बाद 12 जुलाई को बच्ची की लाश फरीदाबाद नहर से मिल गई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस ने सीसीटीवी की कुछ फुटेज देखी तो पिता पर ही झूठ बोलने का शक हुआ।

पिता को किया गिरफ्तार, तो खुला राज

पिता को किया गिरफ्तार, तो खुला राज

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में पाया कि घर से जाते हुए लड़की उसके साथ है लेकिन आते हुए नहीं। जबकि रिपोर्ट में उसने कहा वो बेटी को बाहर घुमाने ले गया फिर ले आया लेकिन घर के बाहर से वो कहीं चली गई। इसक बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो जो कहानी उसने बताई उसे सुन पुलिस भी सन्न रह गई।

तांत्रिक बनने के लिए खुद ही बेटी को मार डाला

तांत्रिक बनने के लिए खुद ही बेटी को मार डाला

धीरज ने पुलिस को बताया कि वह बेटी को घुमाने के बहाने फरीदाबाद के सिकरोना गांव ले गया। वहां उसने बेटी को मारकर नहर में फेंक दिया। उस पर कोई शक ना करे इसीलिए बेटी के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। धीरज ने बताया कि उसने अमीर होने के लिए बेटी की बलि दी क्योंकि अपनी बेटी को मारने के बाद वो बड़ा तांत्रिक बन जाएगा और तगड़ी कमाई करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+