हरियाणा: महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसे में बड़ा एक्शन, RTA का असिस्टेंट सेक्रेटरी सस्पेंड, नशे में था ड्राइवर
Mahendragarh School Bus Accident: हरियाणा के नारनौल जिले के महेंद्रगढ़ कस्बे में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार प्राइवेट स्कूल की बस पलट गई। इस हादसे में 6 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 22 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से 2 की हालत गंभीर है।
इस हादसे के बाद सख्त एक्शन लेते हुए नारनौल में आरटीए, महेंद्रगढ़ के सहायक सचिव (असिस्टेंट सेक्रेटरी) प्रदीप कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

परिवहन मंत्री का एक्शन
हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने महेंद्रगढ़ रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के असिस्टेंट सेक्रेटरी प्रदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया है। अधिकारी को बिना वैध कागजातों के चल रहे वाहनों पर रोक ना लगाने का जिम्मेदार माना गया है।
नशे में था ड्राइवर, प्रिंसिपल लापरवाह
इस हादसे के बाद पुलिस ने स्कूल के प्रिसिंपल दीप्ति राव को हिरासत में लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता लगा है कि ग्रामीणों ने बस ड्राइवर के नशे में होने की सूचना स्कूल प्रशासन को दी थी, लेकिन प्रिंसिपल ने गंभीरता नहीं दिखाई। और ये हादसा हो गया।
ईद पर नहीं थी स्कूल की छुट्टी
बता दें कि महेंद्रगढ़ के कनीना कस्बे में जीएल पब्लिक स्कूल ईद की छु्टटी के बाद भी खुला था। गुरुवार सुबह स्कूल बस करीब 35 बच्चों को लेकर जा रही थी। जहां उन्हानी के पास ये भीषण हादसा हो गया।
फिटनेस सर्टिफिकेट एक्सपायर
हादसे तेज रफ्तार की वजह से घटा, जिसके चलते बेकाबू बस रोड से फिसल हई और पेड़ से जा टकराई। परिवहन मंत्रालय के ऑफिशियल ऐप के मुताबिक स्कूल बस का फिटनेस सर्टिफिकेट भी एक्सपायर था।
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए स्कूल बस हादसे पर गहरा दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा, "हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने बच्चों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications