हरियाणा के रेवाड़ी में गरजे एमपी सीएम मोहन यादव, कांग्रेस के लिए कही ये बात
Lok Sabha Election 2024: रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रेवाड़ी पहुंचे। यहां सीएम यादव ने अरविंद शर्मा के लिए जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा। तो वहीं, कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 22 जनवरी को सारा देश राम मंदिर की खुशी मना रहा था और कांग्रेस के सीने पर सांप लोट रहे थे।
रेवाड़ी के कोसली के बेरली में आयोजित रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि जो राम मंदिर में जाने का न्योता तक ठुकरा देती है, ऐसे लोगों की असलियत अब जनता के सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि आप धर्म की बात क्यों करते हैं।

अगर हम धर्म की बात नहीं करेंगे तो क्या अधर्म की बात करेंगे। हमारे यहां तो धर्म का महत्व जीवन के संस्कारों से जुड़ा हुआ है। सीएम यादव ने मंच से बोलते हुए आगे कहा कि कांग्रेस वाले तो कहते है कि भगवान राम ने कहां जन्म लिया ये हमें पता नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा इस बात पर सवाल उठाया। जो धर्म के मार्ग को छोड़ेगा उसे सही मार्ग पर लाना हमें भगवान कृष्ण ने सिखाया है।
आपने 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई तो हमने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। वहीं, लगातार 70 साल तक कांग्रेस हाथ पर हाथ धरकर बैठी रही थी। लेकिन, पीएम मोदी के आते ही हमने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि 22 जनवरी को सारा देश राम मंदिर की खुशी मना रहा था और कांग्रेस के सीने पर सांप लोट रहे थे।
उनके नेताओं ने तो राम मंदिर उद्घाटन के अवसर का न्योता भी ठुकरा दिया था। पहले इन्होंने कोर्ट में अड़ंगे लगाए और बाद में मंदिर जाने से इनकार कर दिया। पूरा देश आनंद में डूबा था और उस समय भी कांग्रेस को सिर्फ विरोध ही करना था। लेकिन, अब जनता कांग्रेस की असलियत अच्छे से समझ गई है। जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं।












Click it and Unblock the Notifications