Loharu Chunav 2024: लोहारू में जेपी दलाल और राजबीर फरटिया के बीच टक्कर, BJP या कांग्रेस किसकी होगी जीत?
Haryana Loharu Chunav News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में लोहारू सीट पर भाजपा ने जेपी दलाल (JP Dalal, BJP Candidate) और कांग्रेस ने राजबीर फरटिया (Rajbir Fartiya, Congress candidate) को उतारा है।
लोहारू सीट पर सियासी जंग में सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान होना है। वोट की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी और इसी दिन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

वित्त मंत्री रह चुके और अब लोहारू विधानसभा क्षेत्र से विधायक जेपी दलाल ने चौथी बार भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करते हुए विधायक दलाल ने स्थानीय जनता पर भरोसा जताते हुए कहा, "लोहारू की जनता इस बार भी मुझे अपना आशीर्वाद देगी।"
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने राजबीर फरटिया पर भरोसा दिखाया है। केंद्र में विपक्ष में बैठी कांग्रेस इस बार जनादेश पाने की पूरी उम्मीद में है।
लोहारू, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक: जेपी दलाल, भाजपा (17677 वोटों से जीत)
कुल वोटर-205489 पुरुष-107997 महिला-97492
जेपी दलाल, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-68 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-2019 में भाजपा की टिकट पर जीतकर विधायक बने। वर्तमान में मंत्री हैं।
राजबीर फरटिया, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-55 साल
शिक्षा-10वीं पास
करियर-साल 2000 में कांग्रेस में शामिल हुए। जिप चेयरमैन रह चुके हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
सीट का गणित-भाजपा पिछले चुनाव में पहली बार जीती। 2009 और 2014 के चुनाव में इनेलो जीती।












Click it and Unblock the Notifications