हरियाणा में दो दिन पहले भाजपा ज्‍वाइन करने वाले नेताओं को भी मिला टिकट, जानिए किस MLA ने बदली सीट

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के 67 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। भाजपा की पहली सूची में शामिल कई नाम ने सभी को चौंका दिया है। पार्टी ने अपने कई मौजूदा विधायकों की टिकट काट दिए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल की जगह अब लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा द्वारा जारी की गई पहली सूची में सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए नए चेहरों को टिकट दिया है। इनमें से कई लोग तो तीन से चार दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी की इस फैसले के बाद हरियाणा की सियासत में उबाल देखने को मिला है। टिकट कटने के बाद भाजपा में बड़ी बगावत देखने को मिल रही है।

nayab singh saini

राजनीति के जानकारों की मानें तो पार्टी ने हाल ही में जेजेपी, इनेलो, कांग्रेस और हरियाणा जन चेतना पार्टी से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को टिकट दिया है। इससे साफ है कि भाजपा ने दलबदलुओं पर मेहरबानी दिखाई है और अपने नेताओं के टिकट काटकर उन्हें दरकिनार कर दिया है।

भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में उन सभी को मौका दिया गया है। जो कुछ दिन पहले दूसरी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। तीन दिन पहले ही भाजपा में शामिल जेजेपी के देवेंद्र सिंह बबली, हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा, जेजेपी के रामकुमार गौतम, जेजेपी नेता संजय कबलाना, जेजेपी के अनूप धानक, जेजेपी के पवन खरखोदा और पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को भी टिकट मिल गया है। कांग्रेस के निखिल मदान, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, इनेलो के श्याम सिंह राणा को भी टिकट दिया गया है।

इसी तरह रानियां से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला, बवानीखेड़ा से राज्यमंत्री विशंभर वाल्मीकि, पिहोवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह, सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह का टिकट काट दिया गया है। वहीं पलवल से दीपक मंगला, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला, अटेली से सीताराम यादव, रतिया से लक्ष्मण नापा को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को नलवा की जगह बरवाला और कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव को रेवाड़ी से टिकट दिया गया है।

भाजपा ने अपनी पहली सूची में सामान्य वर्ग के 40 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। उनमें से पांच वैश्य समाज, 9 ब्राह्मण, 13 जाट, 2 बिश्नोई, 1 जट सिख, 8 पंजाबी, 1 रोड़ जाति से है। वहीं ओबीसी वर्ग से 14 लोगों को टिकट दिया गया है। इनमें 5 अहीर, 5 गुर्जर, 1 कांबोज, 1 कश्यप, 1 कुम्हार, 1 सैनी शामिल है। पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति के 13 लोगों को टिकट दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+