Ladwa Chunav 2024 Voting: नायाब सिंह सैनी की सीट का क्या है हाल? जानिए अब-तक हुआ कितना मतदान
Ladwa Voting Percentage: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत राज्य की सभी 90 सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। अभी तक कुल 49.13 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्यादा 56.79% वोट यमुनानगर जिले में पड़े हैं। हरियाणा विधानसभा की हॉट सीट में शामिल लाडवा विधानसभा क्षेत्र से राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव मैदान में हैं। फिलहाल यह सीट कांग्रेस के पास है और मेवा सिंह यहां से विधायक हैं।
कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। जबकि सीएम नायब सिंह सैनी करनाल सीट छोड़कर लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं। कुरुक्षेत्र जिले के अंतर्गत लाडवा के अलावा पेहोवा, शाहबाद और थानेसर सीट शामिल है।

कुरुक्षेत्र जिले की सीटों पर मतदान
लाडवा: 55.00%
पेहोवा: 50.10%
शाहबाद: 52.00%
थानेसर: 51.40%

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान?
अंबाला: 49.39%
भिवानी: 50.31%
चरखी दादरी: 47.08%
फरीदाबाद: 41.74%
फतेहाबाद: 52.46%
गुरुग्राम: 38.61%
हिसार: 51.25%
झज्झर: 49.68%
जींद: 53.94%
कैथल: 50.58%
करनाल: 49.17%
कुरुक्षेत्र: 52.13%
महेंद्रगढ़: 52.67%
मेवात: 56.59%
पलवल: 56.02%
पंचकूला: 42.60%
पानीपत: 49.40%
रेवाड़ी: 50.22%
रोहतक: 50.62%
सिरसा: 48.78%
सोनीपत: 45.86%
यमुनानगर: 56.79%
(3 बजे तक की स्थिति)












Click it and Unblock the Notifications