हरियाणा: BJP सांसद नायब सैनी को रोककर किसान गाड़ी पर चढ़े, तोड़-फोड़ में 4 गिरफ्तार, प्रदर्शन तेज
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने किसान संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों को पकड़ा है। उन पर भाजपा सांसद नायब सैनी के वाहन पर हमला करने के आरोप हैं। 4 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का पता चलने पर अब अन्य किसान विरोध कर रहे हैं। वहीं, शाहाबाद के डीएसपी का कहना है कि, हमारी उन लोगों से बातचीत हुई थी। किसानों के साथ एक बैठक में, हमने मामले की फिर से समीक्षा करने का फैसला किया है। हम उन साक्ष्यों पर गौर करेंगे, जिन्हें वे जुटाने की बात कर रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि, किसान आंदोलन में हिस्सा ले रहे किसानों ने आज लांधड़ी टोल पर सांसद व विधायक पुतला का जलाने का फैसला लिया था। कुछ लोगों ने बाडोपट्टी टोल पर संपत्ति क्षति-वसूली विधेयक की प्रतियां भी फूंकी हैं। वहीं, कृषि कानूनों के विरोध में लांधड़ी-चिकनवास टोल पर महिलाएं प्रदर्शन करती नजर आईं। प्रदेश के चारों टोल पर कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना 104वें दिन भी जारी रहा। भीड़ ने नारेबाजी कर नाराजगी जताई।

एक चौंका देने वाली घटना भी सामने आई है। प्रशासन को चकमा देकर किसानों ने कुंडली में एनएच-44 पर पक्का मकान बना लिया। बुधवार को किसानों ने छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। कहा जा रहा है कि, प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे पहले इस पक्के मकान का काम प्रशासन ने 11 मार्च को बंद करा दिया था। फिर संयुक्त किसान मोर्चा ने भी पक्के मकान नहीं बनाने की अपील की थी। मगर, फिर पक्का मकान बना लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications