Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए कौन हैं SDM आयुष सिन्हा, जिन्होंने पुलिसकर्मियों को दिया था किसानों का 'सिर फोड़ देना' का फरमान

जानिए कौन हैं SDM आयुष सिन्हा, जिन्होंने पुलिसकर्मियों को दिया था किसानों का 'सिर फोड़ देना' का फरमान

करनाल, 29 अगस्त: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर हरियाणा के करनाल जिले में 28 अगस्त को पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। तो वहीं, इस लाठीचार्ज से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्ष ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए खट्टर सरकार को घेरा है। वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें करनाल एसडीएम आयुष सिन्हा ने विरोध कर रहे किसानों का सिर फोड़ने का फरमान सुना दिया। जानिए आयुष सिन्हा के बारे में सबकुछ...

Recommended Video

    Haryana Farmers Lathicharge: Who is Karnal SDM आयुष सिन्हा, जानिए इन के बारे में | वनइंडिया हिंदी
    जानें कौन हैं SDM आयुष सिन्हा

    जानें कौन हैं SDM आयुष सिन्हा

    आयुष सिन्हा, हमेश से ही एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे। आयुष सिन्हा का पूरा परिवार भी काफी पढ़ा-लिखा और सभी बड़े पद पर आसीन रहे हैं। आयुष के पिता पीके सिन्हा एक जमाने में वन अधिकारी रह चुके हैं, वहीं उनकी मां St Bede's College में बतौर प्रोफेसर काम कर चुकी हैं। एसडीएम आयुष सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि,

    जब 15 साल पहले वे अपने पिता के साथ एक गांव गए थे, तब उन्होंने पाया कि उनके पिता की वजह से कई लोगों की जिंदगी वहां हमेशा के लिए बदल गई। उस समय आयुष के पिता वन अधिकारी थे। उसी पल से आयुष ने भी ऑफिसर बनने की ठान ली थी और समाज में सुधार लाने का प्रण लिया था।

    यूपीएससी 2017 की परीक्षा में हासिल की थी 7वीं रैंक

    यूपीएससी 2017 की परीक्षा में हासिल की थी 7वीं रैंक

    आयुष सिन्हा ने 2017 के यूपीएससी-2017 परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में ये कमाल कर दिखाया था। इससे पहले आयुष ने बीआईटीएस गोवा से केमिकल इंजीनियरिंग भी कर रखी है। उनके पास बायोलॉजिकल साइंस में एक मास्टर डिग्री भी है। लेकिन आयुष ने हमेशा से ही एक आईएएस बनने का सपना था। ऐसे में केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने अपनी राह बदल ली और यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए।

    आयुष सिन्हा का वायरल हो रहा है वीडियो

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एसडीएम आयुष, पुलिसकर्मियों से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि किसानों के खिलाफ ताकत से कार्रवाई की जाए। इसके लिए उन्होंने लिखित आदेश भी देने के लिए कहा है। एसडीएम, पुलिसकर्मियों के सामने खड़े होकर उन्हें निर्देश दे रहे हैं कि कोई भी किसान बैरिकेड पार न कर पाए। वीडियो में आयुष करते हैं कि ये बहुत सिंपल और स्पष्ट है। कोई कहीं से हो, उसके आगे नहीं जाएगा। अगर जाता है तो लाठी से उसका सिर फोड़ देना। कोई निर्देश या डायरेक्शन की जरूरत नहीं है, उठा-उठा कर मारना। हम किसी भी तरह से सिक्योरिटी ब्रीच नहीं होने देंगे। हमारे पास पर्याप्त फोर्स है।

    मारोगे ना लठ?

    मारोगे ना लठ?

    वीडियो में एसडीएम आगे कहते हैं कि कोई इश्यू नहीं है और पुलिसकर्मियों से पूछते हैं मारोगे ना लठ? इसपर पुलिसकर्मी जवाब देने हैं यस सर। आप लोग हेल्मेट पहन लो। हम पूरी रात नहीं सोए हैं, दो दिनों से ड्यूटी कर रहे हैं, सब क्लीयर है ना? यहां से कोई बंदा आगे नहीं जाना चाहिए और अगर जाता है तो फिर उसका सिर फूटा हुआ दिखाई देना चाहिए। इस वीडियो को कई नेताओं ने अपनी टाइमलान से भी शेयर किया है। हालांकि वन इंडिया इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+