करनाल महापंचायत पर मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान, कहा-हम करेंगे उनके लिए इंतजाम
करनाल, सितंबर 06: हरियाणा सरकार ने 28 अगस्त के पुलिस लाठीचार्ज को लेकर किसानों की कल महापंचायत और मिनी सचिवालय के घेराव का आह्वान किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए "गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार पर काबू के लिए करनाल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का सोमवार को आदेश दिया। अब इस मामले में राज्य मंत्री अनिल विज की ओर से बड़ा बयान सामने आया है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि किसानों को करनाल में किसान महापंचायत आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी क्योंकि प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है, और मार्गों को भी डायवर्ट किया गया है। भारत प्रजातांत्रिक देश है, इसमें सबको अपनी अपनी बात कहने और प्रदर्शन करने का अधिकार है। किसान भाई भी कल कर रहे हैं। तो करे, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से, हमने सारे इंतजाम किए हैं।
एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर नवदीप विर्क को मैंने आदेश दिया है कि वो खुद वहां पर रहेंगे और सारी स्थिति को मॉनिटर करेंगे ताकि कल का सारा कार्यक्रम शांतिपूर्ण हो।इंटरनेट सेवा बंद करने के सवाल पर अनिल विज ने कहा कि इसकी आड़ में कुछ शरारती तत्व फायदा ना उठा पाए। किसी तरह की अफ़वाहें ना फैले इसके इसके लिए प्रशासन को फैसले लेने पड़ते हैं। करनाल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सोमवार दोपहर 12:30 बजे से लेकर मंगलवार मध्यरात्रि तक बंद रहेंगी।
बता दें कि, फिर लाठीचार्ज से गुस्साए किसानों ने 30 अगस्त को करनाल के घरौंडा अनाज मंडी में बैठक की। यहां पर किसान नेताओं ने 'सिर फोड़ने' वाला बयान देने वाले एसडीएम को बर्खास्त कर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की संयुक्त रूप से मांग की। साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि सरकार लाठीचार्ज के बाद मृतक किसान सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दे। पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो।












Click it and Unblock the Notifications