हरियाणा में किरण चौधरी निर्विरोध चुनी गई राज्यसभा सांसद, 20 साल पहले चूक गई थीं
Haryana Rajya Sabha by-election:किरण चौधरी को हरियाणा में भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद निर्विरोध चुना गया है। मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर साकेत कुमार ने उन्हें राज्यसभा सीट का प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर सीएम नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे।
बता दें 20 अगस्त को भाजपा ने किरण चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया था। अगले दिन, 21 अगस्त को, उन्होंने सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया था।

कांग्रेस ने नहीं उतारा उम्मीदवार
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया था। इस कारण किरण चौधरी का निर्विरोध राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया। यह परिणाम पहले से ही निश्चित था और आज इसे आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी गई है।20 साल पहले चूकी थीं राज्यसभा जाने से
गौरतलब है कि 20 साल पहले किरण चौधरी राज्यसभा जाने से चूक गई थीं। अब, इतने वर्षों बाद, उन्हें यह मौका मिला है और वह निर्विरोध चुनी गई हैं। यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
20 साल पहले राज्यसभा जाने से चूकी थीं
गौरतलब है कि 20 साल पहले किरण चौधरी राज्यसभा जाने से चूक गई थीं। अब, इतने वर्षों बाद, उन्हें यह मौका मिला है और वह निर्विरोध चुनी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications