Khelo India Youth Games में खिलाड़ियों से मिले सीएम खट्टर, बोले- हम ही होंगे चैंपियन

चंडीगढ़, 12 जून। खेल इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्साहवर्धन किया है। हरियाणा के जो तमाम खिलाड़ी इसमे हिस्सा ले रहे हैं उनसे खट्टर ने मुलाकात और उनकी तारीफ की। बता दें कि खेल इंडिया की इस बार हरियाणा मेजबानी कर रहा है और पदक तालिका में हरियाणा पहले पायदान पर है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हम इस प्रतियोगिता के चैंपियन बनेंगे, हमारे खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

khattar

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रहे खेल के दौरान मुख्यमंत्री यहां खिलाड़ियों से मिलने के लिए पहुंचे। यहां चल रही प्रतियोगिता को देखा। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत भी मौजूद थे। इस दौरान 200 मीटर रेस के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने मेडल देकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मलखंभ और हैंडबॉल के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हे बधाई दी।

बता दें कि इस बार खेलो इंडिया में पांच पारंपरिक खेलों को जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री न कहा कि पांच नए खेल मलखंभ, गतका, थांग ता, योगासन और कलरीपायपट्टू को शामिल किया गया है। जिस भी प्रांत से जो खेल जुड़ा है उस खेल में वहां के खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इन खेलों की प्रसिद्धी अब धीरे-धीरे दूसरे राज्यों में बढ़ रही है। ये परंपरागत खेल निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दे रहे हैं। बता दें कि हरियाणा ने अभी तक 36 गोल्ड मेडल, 33 सिल्वर मेडल और 39 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि खेल के क्षेत्र में हरियाणा ने एक आदर्श प्रस्तुत किया है। हरियाणा से दूसरे प्रांतों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं इस मौके पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+