खट्टर सरकार ने लॉन्च किया 'मिशन कर्मयोगी हरियाणा', कहा- इसका उद्देश्य है कर्मचारियों के कौशल को बढ़ाना
Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने 'मिशन कर्मयोगी हरियाणा' कार्यक्रम लॉन्च किया। यह राज्य सरकार की 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक अभूतपूर्व पहल है। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों और हितधारकों को शासन में नैतिक व्यवहार के महत्व पर जोर दिया जाएगा।
मुख्य सचिव ने आज प्रशासनिक सचिवों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा संचालित इस पहल का उद्देश्य नैतिक शासन को विकसित करना और सरकारी कर्मचारियों के कौशल और दक्षताओं को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य सार्वजनिक सेवा वितरण और जवाबदेही को बढ़ाना है।

वर्चुअल बैठक हुई इस बैठक में मंगलवार 07 नवंबर को प्रशासनिक सचिवों, विभागों के प्रमुखों और उपायुक्तों ने भाग लिया। संजीव कौशल ने प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों से 'मिशन कर्मयोगी हरियाणा' कार्यक्रम के तहत हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में नियमित रूप से आने का आग्रह किया।
उन्होंने इस अवसर पर आपसे में ज्ञान साझा करने और सीखने की संस्कृति को बढ़ावा देने, युवा अधिकारियों और प्रशिक्षुओं के साथ अपने मूल्यवान अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने सुशासन पुरस्कारों के लिए उम्मीदवारों को नामांकित करते समय युवा अधिकारियों द्वारा राज्य की प्रमुख योजनाओं को लागू करने में दिए गए असाधारण योगदान पर विचार करने का भी आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications