Khap Panchayat: खाप पंचायतों ने किया बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर हरियाणा बंद, हाईवे पर बैठे, लगाया जाम
Haryana Khap Panchayat: हरियाणा में एक दिन पहले MSP की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना खत्म हुआ है, जिसके बाद बुधवार (14 जून) को कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर खाप पंचायतों ने हरियाणा बंद किया है।
पहलवानों और खेल मंत्री के बीच हुई वार्ता में बृजभूषण शरण सिंह पर आरोपों की जांच पूरी करके चार्जशीट दायर करने पर 15 जून तक धरना-प्रदर्शन ना करने पर सहमति बनी थी। लेकिन चार्जशीट दाखिल होने से एक दिन पहले खाप पंचायतों ने हरियाणा बंद का आह्वान किया है।

जिसके चलते हरियाणा में अलग-अलग जगह खाप पंचायतों ने हाईवे जाम कर दिया। खाप पंचायतों के समर्थन वाले ग्रामीणों ने दिल्ली-रोहतक राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि रोहतक प्रशासन से बातचीत के बाद धरना समाप्त कर दिया गया और बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक हाईवे का जाम खोल दिया।
दिल्ली-रोहतक हाईवे का जाम खोला
रोहतक में किसान नेता रमेश दलाल ने बताया कि हम अपना धरना समाप्त कर रहे हैं, क्योंकि डीसी झज्जर शक्ति सिंह ने कहा है कि सरकार हमारी 25 मांगों को लेकर अगले तीन दिनों में हमसे बातचीत करेगी। हमारी मांगों में संदीप सिंह का इस्तीफा, बृजभूषण की गिरफ्तारी, एमएसपी गारंटी और अन्य शामिल हैं।
इससे पहले अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर जाम लिया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया था। हरियाणा में सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक बंद का ऐलान किया गया है।
25 सूत्रीय मांग
आपको बता दें कि खाप पंचायत ने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी, किसानों की कर्ज माफी, फसलों पर एमएसपी, संदीप सिंह का इस्तीफा, सेना से SYL निर्माण समेत 25 सूत्रीय मांग हैं, जिसको लेकर उन्होंने सड़क पर उतरने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications