20 सितंबर से हरियाणा के चुनावी दंगल में प्रचार करने उतरेंगे केजरीवाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस को संबोधित करते हुए आप नेता संदीप पाठक ने कहा अरविंद केजरीवाल ईश्वर की कृपा से भाजपा की चंगुल से बाहर आ चुके हैं और चुनाव प्रचार के लिए तैयार हैं।

20 सितंबर से कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

संदीप पाठक ने कहा 20 सितंबर से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने कैंपेन का आगाज करेंगे। सबसे पहले जगाधरी विधानसभा में रोड शो करेंगे। उसके बाद मेहम, भिवानी , कलायत, रेवाड़ी, दादरी, बल्लभगढ़ और अन्य क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिलहाल वे 13 इवेंट में शामिल होंगे जिसमें 12 जिले को कवर किया जाएगा।

Arvind Kejriwal

बीजेपी पर आक्रमक हुए पाठक

अपने संबोधन में आप नेता ने कहा कि "इस बार भारतीय जनता पार्टी पूरे हरियाणा से साफ होने वाली है। पिछले दस सालों से BJP सरकार चला रही है, लेकिन इन्हें जनता तो छोड़िए अपने मुख्यमंत्री तक पर भरोसा नहीं था, इसलिए खट्टर साहब की जगह नायाब सिंह सैनी को सीएम बनाया। सवाल उठता है कि नया सीएम लाने की क्या जरूरत थी। इन्होंने किसानों, नौजवानों का अपमान किया, माताओं-बहनों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। आज बेरोजगारी चरम पर है। इन्हें खुद ही महसूस हो गया है कि ये हरियाणा जा रहे हैं।"

'आप को मिलेगा मौका'

कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोलते हुए पाठक ने कहा "जनता ने 10 साल बीजेपी को मौका दिया, उससे पहले कांग्रेस पार्टी और तीसरी पार्टी को भी मौका दिया। इस बार अरविंद केजरीवाल जी बदलाव के साथ हरियाणा में उतरे हैं।हरियाणा की जनता ने आप सरकार के दिल्ली के काम को देखा है, पंजाब को देखा है और इसलिए हरियाणा की जनता केजरीवाल की ईमानदार राजनीति को देखकर आम आदमी पार्टी को वोट करेगी। हम सभी विधानसभा सीटों पर अच्छे सरकारी स्कूल और अस्पताल, किसानों, जवानों और युवाओं को न्याय दिलाने के मुद्दे के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।"

बता दें कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर सहमति नहीं बन पाने के बाद AAP ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सीटों के बंटवारे को लेकर आप और कांग्रेस की बात नहीं बन पाई, जिसके बाद दोनों दल अलग हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+