जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बेहोश हुए कंवरपाल गुर्जर, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फोन कर पूछा हाल
जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान हरियाणा के शिक्षा, वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवरपाल गुर्जर की तबियत अचानक बिगड़ गई। पिछले कई दिनों से वो जान संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। रविवार को जन संवाद कार्यक्रम के लिए वो नागल पट्टी पहुंचे थे। वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। लोगों से बात करने के दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश हो गए।
आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाई गई और उन्हें प्रताप नगर अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें यमुनानगर जिला अस्पताल में ले जाने की तैयारी की गई लेकिन वहां हार्ट से संबंधित डॉक्टर एवं सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण यमुनानगर के गाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीएम ने फोन कर पूछा हाल चाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कंवरपाल गुर्जर की तबियत को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने फोन कर गुर्जर का हाल-चाल जाना। सीएम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मनोहर लाल खट्टर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा,"मंत्रिमंडल में मेरे साथी, हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर जी के अस्वस्थ होने से चिंतित हूँ। उनसे फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अतिशीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में जुटने की कामना की।"
फिलहाल कंवरपाल गुर्जर की स्थिति स्थिर
सीएमओ डॉक्टर मंजीत सिंह और गाबा अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर भूपेंद्र गाबा ने बताया कि अधिक दिनों से अधिक काम करने के कारण कंवरपाल गुर्जर को स्वस्थ संबंधित परेशानी हुई है। फिलहाल हार्ट अटैक जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी सभी तरह के एडवांस टेस्ट किया जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल कंवरपाल गुर्जर की स्थिति स्थिर है। हॉस्पिटल उनके स्वस्थ को लेकर समय-समय पर अपडेट देता रहेगा।
यह देखें: अधिकारियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के चलाया हरियाणा मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications