Karnal Chunav 2024 Result: करनाल में BJP के जगमोहन Vs कांग्रेस की सुमिता सिंह, किसका पलड़ा भारी?
Karnal Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। हॉट सीट करनाल (Hot Seat Karnal) पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार आपके यहां का विधायक कौन होगा?
करनाल सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Karnal Assembly Election Result 2024)
हरियाणा चुनाव में 5 अक्टूबर 2024 को करनाल सीट पर 56.37 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)
इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्यादा मतदाता रजिस्टर्ड थे।
करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक नायब सिंह सैनी, भाजपा (41540 वोटों से जीत)
कुल वोटर-265168 पुरुष-136792 महिला-128376
जगमोहन आनंद, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-54 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
सुमिता सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-60 साल
शिक्षा- स्नातक
करियर-नगर परिषद चेयरपर्सन रह चुकी हैं। साल 2005 और 2009 में विधायक भी चुनी गईं।
सीट का गणित-साल 2014 से तीन बार भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। पहली बार बीसी विधायक भी चुना।












Click it and Unblock the Notifications