Kalka Chunav 2024: इनेलो छोड़कर Congress में आए MLA प्रदीप चौधरी के सामने BJP ने उतारी अंबाला की मेयर
Haryana Kalka Chunav News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कालका के मैदान में सारे योद्धा उतारे चुके हैं। टिकट वितरण और नामांकन प्रकिया थम चुकी है। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी और 16 सितंबर को नाम वापसी के बाद मैदान में डटे रहने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
यह भी पढ़ें- Jhajjar Chunav 2024: हरियाणा के झज्जर में 1st जीत के लिए BJP का कप्तान बिरधाना पर दांव, सामने 4 बार की MLA

कौन हैं शक्तिरानी शर्मा?
हरियाणा विधानसाभा चुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवार शक्तिरानी शर्मा मूलरूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। शक्तिरानी शर्मा की शादी पूर्व मंत्री विनोद शर्मा से हुई है। शर्मा हरियाणा जनचेतना पार्टी के माध्यम से मेयर के चुनाव में अंबाला सिटी में मैदान में पहली बार उतरीं थी। यहां उनकी पार्टी से जीत दर्ज कराई थी। इनके बेटे कार्तिकेय शर्मा राज्य सभा में सांसद हैं। मेयर के कार्यकाल को अच्छे से निभाया। साफ छवि व सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना। इसी वजह से भाजपा ने इन पर दांव लगाया है।
कालका विधानसभा चुनाव 2024 : Kalka MLA List

चार साल पहले प्रदीप चौधरी पर कार्रवाई
चार साल पहले हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने बड़ा फैसला लेते हुए कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी थी। यह फैसला इसलिए लिया गया था, क्योंकि प्रदीप चौधरी को हिमाचल प्रदेश के बद्दी की निचली अदालत ने एक मामले में सजा सुनाई गई थी। प्रदीप चौधरी को तीन साल की सजा और 85 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया था।

कालका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक प्रदीप चौधरी, कांग्रेस (2019 में 5931 वोटों से जीत)
कुल वोटर-200297 पुरुष-104426 महिला-95871
शक्ति रानी शर्मा, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-71 साल
शिक्षा-दसवीं
करियर-अंबाला की मेयर हैं। हजपा से 2014 में हार गई थीं।
प्रदीप चौधरी, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-63 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। साल 2019 में जीते।
सीट का गणित-आठ बार कांग्रेस, एक बार इनेलो जीती। भाजपा सिर्फ 2014 में जीत पाई।












Click it and Unblock the Notifications