Haryana News: कैथल का होगा कायापलट, डी-प्लान के तहत खर्च होंगे 15.61 करोड़ रुपए

Haryana News: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डïयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान कैथल जिला में डी-प्लान के तहत 15.61 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस प्लान में ग्रामीण क्षेत्र में 11.79 करोड़ रुपए के और शहरी क्षेत्र में 3.81 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाने शामिल हैं।

डॉ. कमल गुप्ता शुक्रवार को कैथल में आयोजित हुई जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2023-24 में डी-प्लान के अंतर्गत करीब 5.14 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्य करवाए गए हैं। इसके तहत 91 विकास कार्यों में से 55 विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। 25 पर कार्य चल रहा है।

kamal gupta

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्ता के आधार पर इस राशि को विकास कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाए। सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सामाजिक विकास के कार्य अधिक से अधिक करवाए जाने चाहिए। ताकि सभी वर्गों को इनका लाभ मिल सके। इस मौके पर विधायक लीला राम, बीजेपी जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर और जिला प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+