Haryana: जेपी नड्डा ने सीएम खट्टर के साथ पंचकूला में निकाला रोड शो, चुनाव प्रचार का किया शंखनाद
Haryana News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (6 जनवरी) को हरियाणा के पंचकूला पहुंचे। यहां उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ रोड शो किया। साथ ही, पंचकूला से चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए कहा कि तीसरी बार 'मोदी-मनोहर सरकार'।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा बीजेपी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से रोड शो का वीडियो भी पोस्ट किया गया है। इस दौरान सीएम खट्टर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, राष्ट्र के प्रति समर्पण व सेवाभाव को सर्वोपरि मानकर भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ती जा रही है और देश-प्रदेश वासियों के स्नेह और समर्थन से बढ़ती ही रहेगी।

सीएम खट्टर ने आगे कहा कि यही समर्थन और प्यार निश्चित ही न सिर्फ देश में बल्कि हरियाणा में भी हमें लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर प्रदान करेगा। आज भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पंचकूला आगमन पर आयोजित भव्य रोड शो को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं।
इस दौरान स्थानीय निवासियों से मिले स्नेह से अभिभूत हूं। रोड शो के दौरान जेपी नड्डा ने मनोहर लाल की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है। हरियाणा को गरीबी से मुक्त किया गया है। परिवार पहचान पत्र (PPP) से लोगों को लाभ हुआ। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं रही। अब सरकार आपके द्वार पहुंचेगी और काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications