Digvijay Chautala: दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में लगन रंधावा से की सगाई, सामने आई राजनीतिक घराने की तस्वीर

दिग्विजय चौटाला की शादी बड़े धूमधाम से गुरुग्राम में होगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस राजनीतिक घराने की शादी में 60 हजार मेहमानों के खाने की व्यवस्था की गई है।

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में लगन रंधावा से की सगाई
Photo Credit:

Digvijay Chautala Engagement Lagan Randhawa: जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने मंगलवार को लगन रंधावा के साथ सगाई की। उन्होंने दिल्ली में अपनी सगाई की है। कल यानी बुधवार (15 मार्च) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनके चाहने वाले और प्रियजनों खूब बधाई दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में दिग्विजय के पिता अजय सिंह चौटाला, मां नैना चौटाला, बड़े भाई उप मुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला और उनकी धर्मपत्‍नी मेघना चौटाला मुख्य रूप से मौजूद रहे।

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में लगन रंधावा से की सगाई

लगन रंधावा अमृतसर की रहने वाली है। उनकी शादी गुरुग्राम में होगी। इस शादी समारोह में 4 हजार VIP सहित 60 हजार लोगों के खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। शादी समारोह के लिए 16 एकड़ से अधिक क्षेत्र में वाटर-प्रूफ टेंट की व्यवस्था भी की गई है। अजय सिंह चौटाला के छोटे बेटे दिग्विजय सिंह चौटाला हैं। उनके बड़े भाई दुष्यंत सिंह चौटाला हरियाणा के उपमुख्यमंत्री हैं। अजय सिंह चौटाला ने अपने दम पर जननायक जनता पार्टी खड़ी की थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था। मनोहर लाल खट्टर दोबारा मुख्यमंत्री बने और दुष्यंत सिंह चौटाला उपमुख्यमंत्री बने।

Recommended Video

    Digvijay Chautala Wedding: कौन हैं Digvijay Chautala की मां जो रह चुकी हैं शूटर | वनइंडिया हिंदी
    दिग्विजय चौटाला की सगाई में पहुंचे मेहमान

    चौटाला परिवार का हरियाणा की राजनीति में दबदबा है। परिवार की राजनीति जड़ें चौधरी देवी लाल की जमाई हुई है, जिन्होंने 1977 से 1979 और दूसरी बार 1987 से 1989 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला। इसी के साथ वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे। उनकी विरासत को उनके बेटे ओम प्रकाश चौटाला ने आगे बढ़ाई और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से 1999 से 2005 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। खुद के दम पर खड़ी की पार्टी, आज दूसरे पायदान पर ओपी चौटाला के दो बेटे हैं, बड़े अजय सिंह चौटाला और छोटे अभय सिंह चौटाला। लेकिन दोनों भाइयों की राहें जुदा हो गईं।

    दिग्विजय चौटाला की सगाई में पहुंचे मेहमान

    साल 2019 में जींद उपचुनाव में उतरे JJP प्रत्याशी के तौर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस नामांकन पत्र में दिग्विजय चौटाला ने अपनी चल-अचल संपत्ति, लोन और पढाई की जानकारी दी थी। नामांकन पत्र के मुताबिक, 33 वर्षीय दिग्विजय चौटाला 12वीं पास है और करीब 25 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। दिग्विजय चौटाला के पास चल संपत्ति में 6 लाख 40 हजार का कैश, 31 लाख बैंक में जमा, 1 करोड के शेयर हैं। बीमा योजनाओं में 21 लाख रुपए तक निवेश शामिल है। दिग्विजय चौटाला पर 10 करोड का पर्सन लोन, 25 लाख की कार है।

    दिग्विजय चौटाला की सगाई में पहुंचे मेहमान

    इतना ही नहीं, चौटाला के पास 400 ग्राम सोना, 5000 ग्राम चांदी और डामंड है, जिसकी कीमत 24 लाख है। ब्याज आदि के रूप में दिग्विजय के पास 21 लाख की आय होती है। अचल संपत्ति की बात करें तो दिग्विजय चौटाले के 11.18 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति में सिरसा और करनाल में खेत और पंचकुला और नई दिल्ली में आवासीय भवन शामिल हैं। लोन और एडवांस आदि के रूप में 10 करोड़ 36 लाख 45 हजार 285 उन्होंने दिए हुए हैं। देनदारी 9 करोड़ 63 लाख 18 हजार 191 की है।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं दिग्विजय सिंह चौटाला, जिनकी दुल्हन बनेंगी लगन रंधावा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+