झज्जरः दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 की मौत, दो मासूम भी शामिल
झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में रक्षाबंधन के पर्व पर एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। मरने वालों मे पति-पत्नी और उनकी 13 साल की बेटी भी शामिल है। सड़क हादसा झज्जर छूछकवास मार्ग पर गांव मारोत के पास घटित हुआ है। बताया जाता है कि हादसा बाइक के अज्ञात वाहन की चपेट में आने की वजह से हुआ। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद मृतकों के शवों को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार ओम प्रकाश पुत्र सरदारा गांव धनोदा जिला महेंद्रगढ़ का रहने वाला था, जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ झज्जर के किसी गांव में आ रहा था।
हादसे के बाद सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के पास मिले कागजात से पुलिस ने उनकी पहचान की है। पुलिस ने मृतको के परिजनों को सूचना दे दी है और जिस वाहन के कारण ये हादसा हुआ है। उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

वहीं दूसरा हादसा बादली के पास हुआ, जहां केएमपी पर एक सेंट्रो कार की तेल के टैंकर से टक्क्र हो गई। इसमें एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गौरव, उसकी बहन प्रीति और प्रीति का 10 माह का बेटा था। गौरव सोनीपत का रहने वाला था, जो अपनी बहन प्रीति के पास आया था। बादली में शादीशुदा बहन प्रीती भाई गौरव के साथ अपने मायके सोनीपत जा रही थी।
मगर घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया। गौरव आईआईटी पासआउट था। मृतक प्रीति के पति गुरुग्राम में एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। प्रीति के ससुर डॉक्टर खजान सिंह सैनी हैं जो कि झज्जर आरएमपी एसोसिएशन के प्रधान है।












Click it and Unblock the Notifications