हरियाणा के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे दुष्यंत चौटाला, 21 अक्टूबर से चलेगा 'दुष्यंत दोस्ती संकल्प' कार्यक्रम
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) प्रदेश के युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करने के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) 21 अक्टूबर से प्रदेश में 'दुष्यंत दोस्ती संकल्प' कार्यक्रम चलाएगी।
इस बात की जानकारी, दिग्विजय चौटाला (Digvijay Chautala) ने चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फेंस में दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार से वादे के मुताबिक छात्र हित में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव बहाली की भी मांग की।

चुनाव करवाने की मांग को लेकर JJP प्रधान महासचिव एवं इनसो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला कहा कि वे और इनसो पदाधिकारी प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में दौरा करेंगे। कहा कि इनसो उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से ज्ञापन देकर सरकार से चुनाव करवाने की मांग करेगी।
इतना ही नहीं, 06 अक्टूबर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी महामहिम राज्यपाल को पोस्टकार्ड भेजेगी, ताकि प्रदेश में जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल हो सके। दिग्विजय ने कहा कि सभी सांसदों और विधायकों को भी छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग से अवगत करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जेजेपी विधायक छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आएंगे। दिग्विजय ने उम्मीद जताई कि सभी 90 विधायक छात्र हित में इस बिल का समर्थन करेंगे और इससे पता चलेगा कि कौन छात्र हित में खड़ा है।
कहा कि जेजेपी व इनसो छात्र संघ चुनाव बहाली का मुद्दा निरंतर जोर-शोर से उठाते आ रही है, क्योंकि राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए छात्र संघ चुनावों का होना बेहद जरूरी है। दिग्विजय ने कहा कि इससे आम परिवार के विद्यार्थी राजनीति में आकर देश-प्रदेश की जनता की सेवा कर सकेंगे।
मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय ने जेजेपी के आगामी कार्यक्रमों के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवा जेजेपी संगठन मजबूती के लिए जल्द नई मुहिम चलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा जेजेपी दुष्यंत दोस्ती संकल्प कार्यक्रम चलाएगी। इसके तहत दिसंबर माह तक प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
कहा कि इन कार्यक्रमों में जेजेपी के बूथ योद्धा भाग लेंगे और वे नए युवाओं को जेजेपी में शामिल करवाएंगे। कहा कि पहले चरण में 21 अक्टूबर को भिवानी, 22 अक्टूबर को रेवाड़ी, 26 अक्टूबर को जींद और 27 अक्टूबर को कैथल में दुष्यंत दोस्ती संकल्प कार्यक्रम होंगे।











Click it and Unblock the Notifications