IPS Smiti Chaudhary: हरियाणा के अफसरों वाले परिवार ने खो दी आईपीएस बेटी, स्मिति चौधरी की मौत की वजह क्या?
0IPS Smiti Chaudhary: हरियाणा के सरकारी नौकरियों की खान माने जाने वाले चौधरी परिवार की बेटी आईपीएस स्मिति चौधरी का निधन हो गया। 48 वर्षीय स्मिति चौधरी ने 27 जून 2025 को अंतिम सांस ली। स्मिति चौधरी एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला में एसपी पद पर तैनात थीं। उनके निधन का कारण अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
वह अपने पति, आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार से मिलने महाराष्ट्र के नासिक गई थीं, जहां शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

IPS Smiti Chaudhary Family: जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि
आईपीएस स्मिति चौधरी का जन्म 15 अगस्त 1976 को हरियाणा के जींद जिले के गांव डूमरखां कलां में हुआ था। उनकी शादी 1998 में कैथल जिले के गांव निवासी राजेश कुमार से हुई, जो वर्तमान में महाराष्ट्र में आईपीएस पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार फिलहाल पंचकूला में निवास कर रहा है।
यह भी पढें- सरकारी नौकरियों की खान है चौधरी बसंत सिंह का परिवार, IAS मां-बेटा, IPS पोती समेत 11 सदस्य अफसर
स्मिति का परिवार हरियाणा के सर्वाधिक प्रशासनिक पदों पर पहुंचने वाले परिवारों में से एक माना जाता है। उनके दादा चौधरी बसंत सिंह श्योकंद के परिवार में 11 से अधिक सदस्य आईएएस, आईपीएस, कर्नल और अन्य उच्च पदों पर रहे हैं।
Smriti Chaudhary Service journey: स्मृति चौधरी सेवा का सफर
स्मिति चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) से की थी। HPSC परीक्षा पास कर वह डीएसपी बनीं। 2014 में प्रमोट होकर एएसपी बनीं और 28 फरवरी 2017 को आईपीएस में प्रमोट हुईं। वे हरियाणा पुलिस बटालियन में कमांडेंट रहीं और 15 सितंबर 2023 को अंबाला एसीबी में एसपी के पद पर तैनात की गई थीं।

परिवार में और कौन-कौन हैं अफसर?
- पिता: रामकुमार श्योकंद (पूर्व कॉलेज प्रोफेसर)
- मां: जयवंती (पूर्व IAS अधिकारी)
- पति: राजेश कुमार (IPS अधिकारी)
- भाई: यशेंद्र (IAS अधिकारी)

दादा चौधरी बसंत सिंह श्योकंद के वंश में अन्य प्रमुख अधिकारी
- सज्जन कुमार (पूर्व जीएम, कॉन्फेड)
- वीरेंद्र सिंह (पूर्व एसई, उनकी पत्नी डिप्टी मैनेजर - इंडियन एयरलाइंस)
- गजेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त कर्नल, अब प्राइवेट पायलट)
- बिमला (ग्रेजुएट), उनके बेटे अनिल ढुल (भाखड़ा ब्यास बोर्ड)
- कृष्णा (सेवानिवृत्त प्रिंसिपल), उनकी बेटी दया पंघाल (ETO), बेटा विक्रम (डॉक्टर)
- कौशल्या, उनकी बेटी रितु चौधरी (IRS), दामाद अनुराग शर्मा (IRS)












Click it and Unblock the Notifications