हरियाणा: MLA सोमबीर सांगवान ने खट्टर सरकार से समर्थन वापस लिया, बोले- किसानों पर हो रहा अत्याचार
चरखी-दादरी। मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। सोमबीर ने इस बारे में चरखी दादरी में खुद मीडिया को बताया। सोमबीर बोले कि, "किसानों पर हो रहे अत्याचारों के मद्देनजर, मैं मौजूदा सरकार से अपना समर्थन वापस लिया हूंं।" सोमबीर सांगवान खाप के प्रधान रहे हैं। खट्टर की अगुवाई वाली सरकार ने सोमबीर सांगवान को पशुधन विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाया हुआ था। अब सोमबीर के समर्थन वापस लेने के कदम को हरियाणा सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, सांगवान खाप के प्रधान और सीटिंग एमएलए (चरखी दादरी) सोमवीर सांगवान ने इससे पहले पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। सोमबीर की ओर से कहा गया कि,''भले ही मैं सरकार का हिस्सा रहा हूं, लेकिन किसान और समाज राजनीति से पहले है। हम किसानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगे। हमने सरकार से कहा था कि, किसानों को संतुष्ट करके कृषि कानूनों में जो भी बदलाव करने की जरूरत है, वो किए जाएं।''
उधर, बीते रोज ही खाप पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक भी हुई थी। जिसमें बताया गया कि, पहली दिसंबर से किसानों के समर्थन में खाप के हजारों लोग दिल्ली के लिए कूच करेंगे। सोमवीर सांगवान ने कहा कि, हम तन-मन-धन से अन्नदाता की मदद करेंगे। जो मांगें सरकार से की जा रही हैं, उन्हें लेकर अब आवाज उठते रहनी चाहिए।'' उनका कहना है कि, विधायक पद पर रहते हुए भाईचारे के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ने को तैयार हूं।''
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications