हरियाणा: 1 दिन में 6.27 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने बताए जिलावार आंकड़े

चंडीगढ़। देशभर में बीती रात 10 बजे तक 85.12 लाख लोगों को कोरोना के टीके लगे। जिसमें से अकेले हरियाणा में 627,136 लोगों को टीके लगे। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। यदि रोज इसी हिसाब से टीके लगाए जाएं तो बची हुई पूरी आबादी को 17 दिन में कोरोना की खुराक मिल जाएगी।

In Haryana, 627,136 people got the vaccine in A day, this is the biggest figure so far

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, बीते रोज एक दिन में राज्य में लगभग 3700 स्थानों पर 627136 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिसमें से 1 लाख से अधिक लोगों का अकेले गुरुग्राम में टीकाकरण किया गया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि, प्रदेश में अब तक कुल 76,59,624 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। विज ने जिलावार विवरण देते हुए बताया कि, अंबाला जिले में अब तक 556030 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। भिवानी में 276061 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। चरखी दादरी में 197691 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं, फरीदाबाद में भी अब तक 767370 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। फतेहाबाद में अब तक 207475 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। गुरुग्राम में अब तक 1032652 लोगों को वैक्सीन लग गई है।

हिसार जिले की बात करें तो यहां भी अब तक 324899 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा झज्जर में 274467 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जींद में 232722 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। कैथल में 212646 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।करनाल में 433561 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।कुरुक्षेत्र में 261606 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। नारनौल में 278399 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। मेवात में 93939 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। और उसी तरह पलवल में भी अब तक 283482 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। पंचकूला की बात करें तो यहां अब तक 265284 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

हरियाणा में लॉकडाउन 28 जून तक बढ़ा, कई पाबंदियों से छूट मिली, दुकानें अब रात 8 बजे तक खुलेंगी

स्वास्थ्य मंत्री ने पानीपत के बारे में कहा कि, इस जिले में अब तक 273029 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, रेवाड़ी में अब तक 291128 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। रोहतक में अब तक 287807 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। सिरसा में अब तक 323239 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। सोनीपत में अब तक 454202 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।यमुनानगर में अब तक 331935 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+