पति की गैरमौजूदगी में जेठ करता था बलात्कार, सास से शिकायत की तो पत्नी ही निकाल दी घर से बाहर
पलवल. हरियाणा के पलवल में एक महिला ने सदर थाना में ससुरालियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि पति की गैरमौजूदगी में जेठ महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। उसका पति ट्रक ड्राइवर है, जो कई-कई दिन बाद घर आता था। महिला ने अपने साथ हो रही जेठ की जोर-जबरदस्ती की शिकायत अन्य घरवालों से की, वे पीड़ित महिला पर ही टूट पड़े। पीड़िता को और प्रताड़ित करते हुए उसे घर से भगा दिया। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर सुसराल पक्ष के 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

जांच अधिकारी एसआई दुर्गा के अनुसार, पीड़िता ने बयान दिए हैं कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी नूंह जिले के एक गांव में हुई थी। मायके वालों ने ससुरालियों को खूब दहेज भी दिया, लेकिन सुसराल पक्ष कभी संतुष्ट नहीं हुआ। शादी के बाद से महिला को वे अपने घर से ही जरूरत के सभी चीजें मंगाने लगे। निर्दयी ससुरालीजन यहीं नहीं रुके, उनके बेटे का बड़ा भाई यानी कि महिला का जेठ उसे शारीरिक प्रताड़नाएं भी देने लगा।

महिला का कहना है कि पति की गैर मौजूदगी में जेठ बलात्कार करता है। उसकी शिकायत जब महिला ने अपने पति, जेठानी, सास व नन्दोई से की तो सब मिलकर महिला पर ही सवाल उठाने लगे। मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बीती रात आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications