पॉश इलाके में सैलून के अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट, दो लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली 4 लड़कियां
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर एक सैलून पर छापा मारा। पुलिस ने अंदर पहुंचा तो नजारा देखकर दंग रह गई। सैलून में अलग-अलग केबिन बने थे। सैलून में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मौके पर चार लड़कियां आपत्तिजनक हालत में दो युवकों के साथ मिलीं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच कर रही है।
पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट
यमुनानगर के पॉश इलाके माडल टाउन में सैलून के अंदर सेक्स रैकेट चल रहा था। मामला गृह मंत्री अनिल विज के संज्ञान में था। एसपी की ओर से कार्रवाई के आदेश मिले हैं। आदेश पर पुलिस ने जब सैलून पर रेड मारी। सैलून पहली मंजिल पर था। अंदर अलग-अलग केबिन भी बने थे। वहां आपत्तिजनक हालत में 4 लड़कियों के साथ दो युवक मिले।
रिसेप्शन पर पैसे देकर केबिन में गए थे ग्राहक
पुलिस सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के हाथ वह पैसे भी लगे जो ग्राहक रिसेप्शन पर देकर केबिन के अंदर तक पहुंचे थे। पुलिस जांच कर रही है कि यह बिल्डिंग किसकी है और किराए का एग्रीमेंट किसके नाम पर है।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सेक्स रैकेट का यह धंधा कब से यहां चल रहा था। सैलून के मालिक और धंधे में शामिल लोगों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
कुत्ते के भौंकने पर हरियाणा के पड़ोसी अफसर ने यूपी के इंजीनियर को अलवर में पीट-पीटकर मार डाला