Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Haryana Vidhan Sabha CHunav 2024: गोहाना से चुनाव हारने पर हर्ष छिकारा उठाएंगे चौंकाने वाला कदम

Harsh Chhikara Gohana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 सोनीपत जिले की गोहाना भी हॉट सीटों में से एक बन गई हैं। गोहाना से हरियाणा के जाने-माने समाजसेवी हर्ष छिकारा ने नर्दिलीय ताल ठोक रखी है। ऐसे में गोहाना सीट के चुनाव परिणाम पर भी हर किसी की नजर है।

हर्ष छिकारा गोहाना से विधायक बन पाएंगे या चुनाव हार जाएंगे? इस सवाल का जवाब 5 अक्‍टूबर को मतदान के बाद 8 अक्‍टूबर को होने वाली मतगणना से चल पाएंगा। मतदान व मतगणना से पहले हर्ष छिकारा ने बता दिया कि अगर वे चुनाव हार जाएंगे तो अगला क्‍या कदम उठाएंगे?

Harsh Chikara Chunav News

हर्ष छिकारा का एक इंटरव्‍यू वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि लोगों से प्‍यार तो खूब मिल रहा है, मगर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में गोहाना से हार मिली तो हरियाणा ही छोड़ दूंगा। भारत में कहीं भी रह लूंगा। लोगों से सिर्फ प्‍यार ही मिले और वोट नहीं तो ऐसे प्‍यार का क्‍या करें?

मुहाना मंडी में हनुमान बेनीवाल की चुनावी रैली

गोहाना विधानसभा चुनाव 2024 में निर्दलीय हर्ष छिकारा को राजस्‍थान के नागौर से सांसद व आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का भी साथ मिला है। हर्ष छिकारा के समर्थन में हनुमान बेनीवाल 3 अक्‍टूबर दोपहर एक बजे टोल प्‍लाजा के पास मोहना मंडी में चुनावी रैली को सम्‍बोधित करेंगे।

एक हजार की बेटियों की शादी करवाई

हर्ष ठिकारा को गरीब बेटियों की शादी करवाने, बिन भाइयों की बहनों के भात भरने और जरूरतमं‍दों की आर्थिक मदद के लिए पहचाना जाता है। हर्ष छिकारा के अनुसार उन्‍होंने अब तक 1000 बिना मां-बाप की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। 150 बहनों के भात भर चुके हैं। अब तक जरूरतमंदों को 50 करोड़ की मदद कर चुके हैं।

गोहाना विधानसभा चुनाव 2024 उम्‍मीदवार

  • भाजपा अरविंद शर्मा
  • कांग्रेस जगबीर सिंह मलिक
  • जजपा कुलदीप मलिक
  • बसपा दिनेश कुमार
  • आप शिव कुमार रंगीला
  • निर्दलीय हर्ष छिकारा

हर्ष छिकारा की सम्‍पत्ति व जीवन परिचय

हर्ष छिकारा की उम्र 35 साल है। इनके पिता का नाम देविंदर कुमार है। घर का पता 2238/23, सेक्‍टर 23, सोनीपत हरियाणा है। हर्ष छिकारा के कुल चल सम्‍पत्ति- 12 लाख 29 हजार 422 रुपए है। हर्ष छिकारा की पत्‍नी मोनिका के पास कुल चल सम्‍पत्ति 68 लाख 57 हजार 643 रुपए है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+