Haryana News: जिन पंचायतों को राशि नहीं पहुंची तो इसकी जांच की जाएगी: मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली
Haryana News: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रत्येक विधायक की अनुशंसा पर 5 करोड़ तक की राशि के विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर विधायक को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि यह राशि कहाँ और कैसे खर्च हो रही है।
यदि किसी पंचायत को पूरी राशि नहीं पहुंची है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। मंत्री बबली बुधवार को विधानसभा बजट सत्र में एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि नूहं जिले में अब तक 85 विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि नूंह जिले के विधानसभा क्षेत्र फिरोजपुर झिरका में अब तक 31 विकास कार्य करवाए गए हैं। नूंह में अब तक 29 विकास कार्य करवाए गए हैं। पुन्हाना में 8 विकास कार्य और सोहना में 17 विकास कार्यों का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो कार्य अधूरे हैं। उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications