तलाक बिना ही दूसरी महिला के साथ रहने लगा पति, गृहमंत्री अनिल विज के कहने पर हुआ मुकदमा दर्ज

भिवानी. हरियाणा में एक पति अपनी पत्नी से तलाक लिए बिना ही एक अन्य महिला के साथ रहने लगा। उस महिला से उसे एक बेटी भी हो गई। यह बात पहली पत्नी को पता चली तो वह थाने पहुंच गई। हालांकि, वहां पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। उसके बाद उसने गृहमंत्री अनिल विज से न्याय की गुहार लगाई। अनिल विज के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने उसके पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

Husband started live-in with another woman without getting divorce, haryana news

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा- न्याय दिलाएंगे
संवाददाता के अनुसार, आरोपी पति का पहली पत्नी से कोर्ट में मामला विचाराधीन है। तलाक होने से पहले ही उसके द्वारा दूसरी महिला से संबंध रखने और बेटी पैदा करने का भी आरोप है। पति की शिकायत करने वाली महिला रोहतक के श्याम कालोनी निवासी गीता रानी है। गीता का कहना है कि उसकी शादी 30 नवंबर 2007 को भिवानी की हनुमान ढाणी निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। उसका पति के साथ एक अन्य महिला को लेकर विवाद चला आ रहा है। रोहतक अदालत में उसके पति व उसके बीच कई मामले विचाराधीन हैं। पति उसे धोखे में रख कर भिवानी में एक अन्य महिला के साथ रह रहा है। उक्त महिला से उसे तीन साल की बेटी भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+