Deep Sidhu की SUV Car ट्रक के पीछे टकराकर पिचक गई थी, PHOTOS में देखिए कैसे हुआ हादसा

सोनीपत। पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू ने हरियाणा के सोनीपत में KMP एक्सप्रेस पर एक हादसे में जान गंवा दी। वह एक एसयूपी कार में सवार थे। कार में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड रीना राय भी थी। इस आकस्मिक दुर्घटना में रीना राय तो बच गईं,लेकिन दीप सिद्धू की मौके पर ही जान चली गई। दुर्घटना स्थल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, वहीं एक टोल पर भी उनकी कार कैमरे में कैप्चर हुई थी।

KMP एक्सप्रेस-वे पर अभिनेता हादसे का शिकार

KMP एक्सप्रेस-वे पर अभिनेता हादसे का शिकार

दीप सिद्धू की अकाल मृत्यु पर उनके समर्थकों और परिजनों की ओर से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। खासकर, पंजाब में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और सवाल उठ रहा है कि दीप सिद्धू की हादसे में मौत हुई है या फिर साजिश के तहत उनकी हत्या हुई है। जो तस्वीरें दुर्घटनास्थल की हैं, उनसे लगता है कि एक्सीडेंट हुआ था।

चलते ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई कार?

चलते ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई कार?

तस्वीर में दिख रहा है कि, हाईवे पर कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह दुचक गया। वहीं, ट्रक भी थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर में दोनों वाहन फंस गए। कार के अगले पहिए अधर ही रह गए।

गर्लफ्रेंड भी थी साथ, वो बच गई

गर्लफ्रेंड भी थी साथ, वो बच गई

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीप सिद्धू के साथ यह हादसा मंगलवार रात को हुआ।जिस समय यह हादसा हुआ उनके साथ रीना राय भी थी। उसे भी कुछ चोटें आईं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह सकुशल है। बताया जा रहा है कि, दोनों के साथ हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू रीना के साथ दिल्ली से पंजाब जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों को खरखौदा सीएचसी पहुंचाया था

पुलिस ने दोनों को खरखौदा सीएचसी पहुंचाया था

कुंडली थानाक्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा मंगलवार रात करीब 9.30 बजे हुआ। दीप सिद्धू खुद अपनी कार चला रहे थे। KMP एक्सप्रेस के जरिए वह दिल्ली से बठिंजा जा रहे थे। रफ्तार तेज थी। उसी दौरान खरखौदा के पास उनकी कार एक ट्रक से टकराई।यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में पुलिस वहां पहुंची और दोनों को निकालकर खरखौदा सीएचसी पहुंचाया। रीना बच गई। वहीं, दीप सिद्धू को मृत घोषित कर दिया गया।

जिस गाड़ी से एक्सिडेंट हुआ, वो राजस्थान की

जिस गाड़ी से एक्सिडेंट हुआ, वो राजस्थान की

पुलिस का कहना है कि, हादसे के समय 22 टायर वाला ट्रक हाईवे पर खड़ा नहीं था, बल्कि वह थी दौड़ रहा था। और, उसके पीछे से तेज रफ्तार से दीप की कार दौड़ रही थी। वह इतनी तेज दौड़ रही थी कि पीछे से ट्रक में टकराई। वहीं, इस हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
एक पुलिसकर्मी ने बताया कि, दीप सिद्धू का जिस गाड़ी से एक्सिडेंट हुआ, वो राजस्थान की है। वहीं, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

इस मामले में थे आरोपी

इस मामले में थे आरोपी

दीप सिद्धू 2020 में कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए। उन्हें लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने व हिंसा फैलाने का आरोपी माना गया था। इस मामले में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी। उनका जन्म पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ था और उनके करियर की शुरुआत मॉडलिंग से हुई थी।

पंजाब चुनाव में कर रहे थे प्रचार

पंजाब चुनाव में कर रहे थे प्रचार

बताया जाता है कि, दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई की थी। वह पंजाब चुनाव में अमरगढ़ से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान का भी प्रचार कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+