हिसारः कमरे में सो रही थी थाईलैंड की महिला तभी आ पहुंचा होटल मालिक और उसका साथी फिर किया गैंगरेप

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विदेशी महिला ने होटल के मैनेजर और इसके साथी पर उसका गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मूल रूप से महिला थाईलैंड की रहने वाली है। वहीं हिसार के एसएचओ मनमोहन सिंह ने बताया कि हमने इस मामले में मुख्य आरोपित गुलशन को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपित फरार चल रहा है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फ्लाइट सेवा बंद होने पर फंसी है महिला

फ्लाइट सेवा बंद होने पर फंसी है महिला

आईपीसी की धारा 342 और 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता टूरिस्ट वीजा पर मार्च के महीने में भारत आई हुई थी। इंटरनेशनल फ्लाइट सेवा बंद होने पर पीड़िता वापस नहीं जा पाई। पीड़िता और आरोपित का मेडिकल टेस्ट हो गया है। 41 वर्षीय पीड़िता बीते 6 अगस्त को हिसार आई थी और वह रेड स्कवायर मार्केट में स्थित होटल में रह रही थी।

सुबह-सुबह कमरे में घुस गया होटल संचालक

सुबह-सुबह कमरे में घुस गया होटल संचालक

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 8 अगस्त की सुबह 4 बजे 25 वर्षीय आरोपित गुलशन अपने आरोपी साथी के साथ महिला के कमरे में जबरदस्ती घुस गया फिर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला अपने दोस्त के साथ 7 अगस्त को मार्केट गई थी। वापस आने के बाद दोनों सोने के लिए चले गए। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह अपने कमरे में सो रही थी।

पुलिस ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार

8 अगस्त की सुबह 4 बजे आरोपित अपने साथी के साथ जबरदस्ती कमरे में घुस आया और रेप किया। इस दौरान महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो होटल के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई थोड़ी धीमी हो रही है। क्योंकि पीड़िता सिर्फ थाईलैंड की भाषा ही बोल पा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+