'कांग्रेस ने कराया हिंदुस्तान का बंटवारा', हिजाब विवाद पर बोले हरियाणा मंत्री अनिल विज
'कांग्रेस ने कराया हिंदुस्तान का बंटवारा कराया', हिजाब विवाद पर बोले हरियाणा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 13 फरवरी: कर्नाटक में चल रहे हिजाब प्रकरण की एंट्री अब हरियाणा में भी हो गई है। शनिवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हिजाब विवाद के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। अनिल विज ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, कांग्रेस ने हमेशा देश में विभाजनकारी नीतियां ही चलाई। जो कभी आकंतवाद, कभी हिजाब और कभी किसी और शक्ल में सामने आ जाती हैं।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार 12 फरवरी को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'कांग्रेस ने हमेशा देश में विभाजनकारी नीतियां ही चलाईं। वो इसके अलावा कुछ नहीं सोच सकते और इस सोच ने हिंदुस्तान का बंटवारा कराया। ये बंटवारा आज तक हिंदुस्तान को चैन से रहने नहीं दे रहा..ये कभी आतंकवाद, कभी हिजाब और कभी किसी और शकल में सामने आ जाता हैं। कहा कि कांग्रेस खुद को सेक्यूलर कहती है, लेकिन धर्म के आधार पर सबसे ज्यादा बंटवारा इनके कारण ही हुआ है।'
इससे पहले अनिल विज ने कहा था कि हिजाब पहनने को लेकर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन स्कूल और कॉलेज परिसर में तो ड्रेस कोड को बनाए रखना चाहिए। अनिल विज ने इस पूरे विवाद को लेकर साफ किया है कि छात्रों को स्कूल और कॉलेजों के अंदर ड्रेस कोड को फॉलो करना चाहिए और जो छात्र ऐसा नहीं करता तो उन्हें घर बैठना चाहिए।
क्या है हिजाब विवाद
हिजाब विवाद की शुरुआत पिछले महीने कर्नाटक के उडुपी गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कुछ छात्राओं के हिजाब पहनकर कॉलेज परिसर में जाने पर हुई थी, जिन्हें कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी गई। कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि जो छात्रा पहले बिना हिजाब के आती थीं, वे अब अचानक से हिजाब में आने लगी हैं। बाद में छात्राओं ने बिना हिजाब के कक्षाओं में जाने से इनकार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। यह मुद्दा एक विवाद बन गया और कर्नाटक के अन्य जिलों के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। इसकी वजह से तनाव बना हुआ है और यहां तक कि हिंसा भी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications