हरियाणवी सिंगर संगीता की हत्या: 12 दिनों से थी लापता, रोहतक में हाईवे के पास दफना दी थी, 2 गिरफ्तार
रोहतक। लगभग दो सप्ताह से लापता हरियाणवी सिंगर संगीता की लाश मिली है। परिवार ने उसके साथ काम करने वाले रवि और रोहित नाम के दो लोगों पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हरियाणा पुलिस ने संगीता की लाश का पोस्टमॉर्टम करवाया है। इस हत्याकांड के बारे में महम पुलिस के एसआई विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि, संगीता 12 दिनों से लापता थी। अब वह मृत पाई गई है।

पुलिस के अनुसार, हरियाणवी सिंगर संगीता, दिल्ली में रहती थी। उसके परिवार ने आखिरी बार उसे 11 मई को देखा था। उसके तीन दिन बाद उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। परिजनों के आरोप हैं कि, उसके साथ काम करने वाले रवि और रोहित नाम के दो लोगों ने उसका अपहरण कर हत्या की है। कल संगीता की लाश हरियाणा राज्य के रोहतक जिले में एक राजमार्ग के पास मिली, जहां उसे दफन पाया गया।

संगीता के परिजनों के मुताबिक, वह रोहित के साथ एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए भिवानी गई थी। रोहतक में महम के पास एक होटल के सुरक्षा कैमरे के फुटेज में उन्हें खाना खाते हुए देखा जा सकता है। परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस कह रही है कि एक दिन पहले संगीता की लाश उन्हें भैरों भैनी गांव में एक फ्लाईओवर के पास दफन मिली। पुलिस अधिकारी ने कहा, "उसके तन पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़े नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद उसकी पहचान संगीता के रूप में हुई।,"
महम पुलिस के एसआई विकास ने कहा कि, संगीता के शव को देखने पर मौत का कारण गला घोंटना प्रतीत हो रहा है। वह 11 मई से लापता थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी अनिल को गिरफ्तार किया है, जो 5 दिन के रिमांड पर है। उन्होंने कहा कि, इस मामले में जफरपुर पीएस, दिल्ली में आईपीसी की धारा-365 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
इस मामले पर दिल्ली पुलिस का भी बयान आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से अभी कहा गया कि, जो आरोपी हमारी पकड़ में है, कुबूल कर लिया है कि उन्होंने संगीता की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने उसे म्यूजिक वीडियो बनाने के बहाने बुलाया था। संगीता का शव पीजीआई-रोहतक में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications