Sapna Choudhary: सपना चौधरी के 'अपने' ने छोड़ा साथ, हरियाणवी डांसर का रो-रोकर बुरा हाल! शेयर किया इमोशनल Video
Sapna Choudhary News: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और उनके परिवार इन दिनों बेहद दुखी हैं, जिसकी खुद जानकारी सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा की है। सिंगर ने बताया कि उनका अपना उनको छोड़कर चला गया, जिसने उसके बेटे को चलना सीखाया।
सपना के अलावा उनके पति वीर साहू ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। सपना चौधरी के जिस अपने ने उनको छोड़ा है वो कोई और नहीं उनका पालतू डॉगी क्वीन है, जिसकी मौत से पूरा परिवार इमोशनल है। उनके पति वीर साहू और सपना चौधरी ने डॉगी को मिट्टी देने का अंतिम वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने उसे परिवार की शान बताया।

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के परिवार का एक अहम हिस्सा, उनकी पालतू डॉगी 'क्वीन' अब इस दुनिया में नहीं रही। सपना और उनके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर क्वीन की विदाई की एक इमोशनल वीडियो पोस्ट करते हुए उसे श्रद्धांजलि दी है। वीडियो में सपना बेहद भावुक नजर आईं। उन्होंने लिखा, "क्वीन सिर्फ एक जानवर नहीं थी, वो हमारे परिवार की शान थी। हमारे बेटे पोरस को चलना उसी ने सिखाया था।"
परिवार का हिस्सा थी क्वीन
वीर साहू ने भी क्वीन के जाने का दुख साझा करते हुए लिखा, "उसने पोरस को अपनी पीठ पर बिठाकर घुमाया, उसे सहारा दिया। मेरे गाने 'खलनायक' में भी उसकी अहम भूमिका थी। अब जब पोरस पूछेगा कि क्वीन कहां है, तो जवाब देना आसान नहीं होगा।"

रानी की तरह जिया, रानी की तरह विदा हुई
क्वीन करीब 11 साल की थी। सपना-वीर ने लिखा, "क्वीन ने एक रानी की तरह जीवन जिया और रानी की तरह ही विदा ली। अब वह प्रकृति में विलीन हो गई है। यह जीवन का चक्र है। हम प्रार्थना करते हैं कि उसे मुक्ति मिले और वह प्रभु के चरणों में स्थान पाए।"
वीर संग सपना ने गुपचुप रचाई थी शादी
मालूम हो कि सपना चौधरी ने 24 जनवरी 2020 को सिंगर वीर साहू से मंदिर में गुपचुप शादी की थी। दोनों एक बेटे के माता-पिता हैं। शादी और प्रेग्नेंसी की खबरें जब सामने आई थीं तो सपना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इस पर वीर ने कहा था, "हमने अपनी मर्जी से शादी की है, किसी को इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए।"
सपना की मौत की भी उड़ चुकी है अफवाह
3 साल पहले सपना चौधरी की मौत की अफवाह ने भी सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। कहा गया कि सिरसा में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है। इस पर सपना ने कहा था, "मेरे परिवार वाले बहुत घबरा गए थे। लोग कॉल करके पूछ रहे थे कि क्या सपना की मौत हो गई? ये सब बहुत परेशान करने वाला था।"












Click it and Unblock the Notifications