हरियाणा की खट्टर सरकार आयोजित कर रही गुरुग्राम मैराथन 2024, विनर्स को मिलेगा 15 लाख से अधिक का इनाम
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार गुरुग्राम में 25 फरवरी को मेगा इवेंट "गुरुग्राम मैराथन MY CITY MY RUN" करवाने जा रही है। इस मैराथन के विजेताओं को 15 लाख से अधिक की राशि के पुरस्कार के तौर पर दी जाएगाी।

प्रदेश सरकार ने बताया मैराथन में हिस्सा लेने के लिए 22 फरवरी, 2024 तक gurugrammarathon.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन संस्था या एक ग्रुप के तौर पर भी करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मेगा इवेंट में बतौर मुख्य अतिथि इसमें शिरकत करेंगे।
हरियाणा में आयोजित की जा रही इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए अब तक 27 हजार नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

डीसी निशांत कुमार यादव के मुताबिक इस मैराथन में हिस्सा लेने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
उन्होंने दावा किया कि हरियाण में होने जा रहा ये मैराथन पूरे भारत का सबसे बड़ा मेगा मैराथन इवेंट है।
इस मैराथन में अधिक से अधिक लोग हिस्सा लें इसके लिए जिला में स्थित सभी यूनिवर्सिटी, स्कूल एसोसिएशन, रनर्स कम्युनिटी सहित प्रमुख आरडब्ल्यूए के साथ बैठकें की गई हैं, जिनमें लोगों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया चार भागों में आयोजित होने वाली इस मैराथन दौड़ में गुरुग्राम और आसपास के इलाकों से 30 हजार से अधिक लोग भाग लेने वाले हैं। क्रिकेटर शिखर धवन समेत अन्य सेलिब्रेटीज इस मैराथन मे मुख्य अतिथि के तौर पर सहभागिता करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications