Mob Lynching: हाथ-पांव बांधकर ऐसी की पिटाई कि निकल गई जान, Tik Tok पर वीडियो हुआ वायरल

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के दामला गांव में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने मिलकर चोर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा उस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर टिक टॉक पर वायरल कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। वहीं पुलिस चोर की शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है।

घर में घुस रहे चोर को लोगों ने पकड़ा

घर में घुस रहे चोर को लोगों ने पकड़ा

यह मामला गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे का है। एक कमरे में चोरी के प्रयास से घुसे चोर को पकड़ कर लोगों ने उसके हाथ-पांव बांध कर उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने चोर को पकड़ कर जब उसकी पिटाई करनी शुरू की तो उसका टिक टॉक का वीडियो भी बना लिया और उसको वायरल कर दिया। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

लोगों ने पकड़कर चोर से की पूछताछ

लोगों ने पकड़कर चोर से की पूछताछ

इसके बाद पुलिस ने चोर के हाथ-पांव खोल कर उसे ट्रामा सेंटर में ले आई। हालांकि इलाज के दौरान चोर ने दम तोड़ दिया। हालांकि जिन क्वार्टरों में चोर पहले वारदात को अंजाम दे चुके हैं। वहीं के लोगों को चोरों की तलाश थी और तड़के ही चोर उनके हत्थे चढ़ गया। हालांकि पकड़े गए चोर से यह लोग उसी अंदाज में उसके द्वारा की गई वारदातों के बारे में पूछ रहे थे। चोर भी वारदातें कबूल भी रहा था।

चोर की पिटाई का बनाते रहे वीडियो

चोर की पिटाई का बनाते रहे वीडियो

बताया जा रहा था कि यहां पर चोरों की संख्या चार थी और एक ही चोर उनके हत्थे लगा था, जिसे उन्होंने पकड़ लिया। जिन लोगों ने चोर को पकड़ा उनकी मानें तो चोर ने भागने की कोशिश की तो ये नल के साथ टकराया और चोट लग गई। इसके बाद लोगों ने उसे काबू कर लिया। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे चोर के हाथ-पांव बांध कर उसका वीडियो बनाया जा रहा है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिस के मुताबिक चोर की हत्या के मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। और शिनाख्त के लिए पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+